हॉरर फिल्म 'अरनमनई 4' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस भी इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी और सस्पेंस से भरी फिल्म है। यह फिल्म 3 मई 2024 को रिलीज होगी। तेलुगु में इस फिल्म को उसी दिन 'बाक' के नाम से रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। उन्हें फिल्म के इस चौथे भाग से काफी उम्मीदें हैं।
अरनमनई 4
पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 26 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन अब इसे 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। अरनमनई 4 में रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और कई दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का निर्माण अवनि सिनेमैक्स के बैनर तले खुशबू सुंदर द्वारा किया गया है और संगीत संगीतकार जोड़ी हिपहॉप तमिझा द्वारा दिया गया है। राशी खन्ना दक्षिण में एक ठोस हिट की तलाश में हैं और उन्होंने बाक से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। तेलुगु राज्यों में तेलुगु संस्करण कि यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। इस फिल्म से फैंस के साथ ही स्टारकास्ट को भी काफी उम्मीदें हैं।
राशि खन्ना का खुलासा
फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना भी इसका प्रचार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राशि खन्ना ने कहा, ''जब सुंदर सी ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने (राशि) बिना स्क्रिप्ट सुने ही फिल्म के लिए हां कह दिया। वह इसकी स्क्रिप्ट सुनना ही नहीं चाहती थीं क्योंकि वह सिर्फ इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहती थीं।
अरनमनई सीरीज
अरनमनई सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। पहले भाग में हंसिका मोटवानी, विनय राय, सुंदर और एंड्रिया जेरेमिया ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म का दूसरा भाग 2016 में रिलीज हुई था। इसमें सुंदर, हंसिका मोटवानी, सिद्धार्थ और तृषा नजर आए थे। वहीं, तीसरा भाग साल 2021 में रिलीज किया गया था, जिसमें सुंदर, राशि खन्ना और एंड्रिया जेरेमिया ने काम किया था।
तमन्ना इन दिनों आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग मामले के चलते विवादों में घिरी हुई हैं। इसके अलावा तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने से शुरू हो चुकी है। 'ओडेला 2' क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का दूसरा भाग है। इसका पहला भाग साल 2022 में रिलीज हुआ था। तो वहीं राशि खन्ना हील ही में फिल्म 'योद्धा' में नजर आई थीं।
Bollywood Actor Replace: बॉलीवुड की पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिनके सीक्वल से मेन लीड हीरो को हटाया गया