फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: खुद को महान एक्टर नहीं मानते सूर्या, भाई कार्ति को लेकर बोले- ‘मैं उनके जैसी फिल्में नहीं कर सकता’

Mon, 05 May 2025 12:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya-Karthi Sivakumar: एक्टर सूर्या ने अपने भाई कार्ति को लेकर बात की और उनसे तुलना किए जाने पर कहा कि मैं उनके जैसा नहीं बन सकता। जानिए सूर्या ने और क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
कार्ति और सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम-@karthi_offl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल स्टार सूर्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की चर्चाओं के बीच सूर्या ने अपने भाई और तमिल अभिनेता कार्ति को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वो कार्ति द्वारा चुनी गई फिल्मों को नहीं कर सकते। साथ ही उन्होंने अपने और भाई कार्ति के फिल्म चयन को लेकर भी बात की।

‘मैं कभी कार्ति जैसा नहीं हो सकता’

विज्ञापन

कार्तिक सुब्बाराज और संतोष नारायणन के साथ अपनी हालिया बातचीत में सूर्या ने अपने भाई कार्ति के साथ तुलना होने पर बात की। सूर्या ने कहा, “मैं खुद को एक महान अभिनेता नहीं मानता। कई बार मेरा अभिनय ओवरएक्टिंग साबित होता है। मैं कभी भी कार्ति जैसा नहीं हो सकता। न ही मैं कभी भी ‘मेइयाझागन’ जैसी फिल्म कर सकता हूं।” ‘मेइयाझागन’ कार्ति की एक सफल फिल्म है।

धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही ‘रेट्रो’
सूर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘रेट्रो’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि, फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। 1 मई को रिलीज हुई फिल्म अपने शुरूआती चार दिनों में 43 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन फिल्म में सूर्या के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, पोस्टर पर नजर नहीं आईं जेनेलिया; जानें रिलीज डेट

‘हिट’ फ्रेंचाइजी से जुड़े कार्ति
वहीं अगर कार्ति की बात करें तो वो ‘रेट्रो’ के साथ ही रिलीज हुई नानी की तेलुगु फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ में अपने कैमियो को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में उनका कैमियो उन्हें सैलेश कोलानू के नेतृत्व वाली ‘हिट’ फ्रेंचाइजी के चौथे भाग के लिए अगले लीड एक्टर के रूप में पेश करता है। इसके अलावा कार्ति अपनी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सरदार 2’ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। आधिकारिक घोषणा के बाद से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नानी का अर्धशतक, रविवार को सूर्या की ‘रेट्रो’ पर भारी पड़ी ‘हिट 3’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें