फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: फहाद अहमद ने कंगना को बताया बुरा राजनेता, पत्नी स्वरा भास्कर ने टोका, बोलीं- उनका सफर सराहनीय

Thu, 18 Sep 2025 09:12 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker On Kangana Ranaut: स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के कंगना रनौत को बुरा राजनेता बताने पर हैरानी जताई। जानिए फहाद ने और क्या कुछ कहा ?
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद और कंगना रनौत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों और काम से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चाआों में रहती हैं। अभिनेत्री हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और सवाल उठाती हैं। अब अभिनेत्री ने बीजेपी सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर टिप्पणी की है। हालांकि, इस दौरान स्वरा और उनके पति फहाद अहमद के कंगना को लेकर विचार अलग-अलग दिखे। स्वरा कंगना के साथ काम भी कर चुकी हैं। 

स्वरा ने कंगना को बताया ‘किस्मती’

विज्ञापन

फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर और उनके पति व राजनेता फहाद अहमद दोनों से ही जब कंगना को लेकर सवाल किया गया, तो उनके जवाब अलग-अलग थे। फिल्मीज्ञान से बातचीत के दौरान इस जोड़े से मशहूर हस्तियों को हैशटैग देने के लिए कहा गया। इस दौरान जब स्वरा से कंगना को हैशटैग देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कंगना को हैशटैग डेस्टिनी चाइल्ड (किस्मती बच्चा) बताया। स्वरा ने आगे कहा कि कगंना के सफर में काफी कुछ सराहनीय और अच्छा है। मुझे नहीं लगता कि वो जिंदगी में कभी भी हार मानती हैं। वो कभी किसी चीज से पीछे नहीं हटतीं।

फहाद ने कंगना को बताया बुरी राजनेता
हालांकि, स्वरा के पति फहाद अहमद की कंगना को लेकर प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग थी। जब फहाद से कंगना को हैशटैग देने को कहा गया, तो उन्होंने कंगना को एक बुरा राजनेता बताया। फहाद ने कंगना को बैड पॉलिटीशियन का टैग दिया। कंगना का नाम आने पर फहाद ने कहा कि मैं उन पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि वह एक बुरी राजनेता हैं। फहाद के इस जवाब से पत्नी स्वरा भास्कर भी हैरान रह गईं और फहाद की ओर आश्चर्य से देखने लगीं। फहाद के इसी बात को दोबारा दोहराने पर स्वरा ने फहाद से कहा कि अब पचास बार एक ही बात मत बोलो।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Swara Bhaskar Interview: 'पहले की स्वरा कोई और थी, अब कोई और हूं', मातृत्व ने बदल दी स्वरा भास्कर की दुनिया

फहाद ने की कंगना के अभिनय की तारीफ
इसके बाद फहाद ने बताया कि उन्होंने कंगना को क्यों एक खराब नेता बोला। फहाद ने कहा कि कंगना मंडी क्षेत्र की सांसद हैं। लेकिन मंडी में बाढ़ आने पर कंगना सांसद होने के बावजूद कहती रहीं, 'मैं क्या कर सकती हूं? मैं प्रधानमंत्री नहीं हूं। मैं मंत्री नहीं हूं।' एक प्रतिनिधि का काम सरकार से बात करना होता है। उन्हें विशेष फंड के लिए लड़ना चाहिए था और राजनीतिक वोट से आगे बढ़कर काम करना चाहिए था। हालांकि, फहाद ने कंगना के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में एक अच्छी अदाकारा हैं और मैं उन्हें एक अदाकारा के रूप में पसंद करता हूं, लेकिन वह एक बहुत ही खराब राजनीतिज्ञ हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें