फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान: कमाई घटी फिर भी रईसी में सबसे आगे बादशाह, सलमान ने भी मारी एंट्री, अमीरों की सूची में बिग बी कहां?

Thu, 24 Sep 2026 03:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hurun India Richest Actor List: शाहरुख खान सिर्फ अभिनय के मामले में इंडस्ट्री के बादशाह नहीं हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वे बादशाह हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे अमीर सितारों की सूची में वे पहले पायदान पर हैं। उनके अलावा और किस-किसने ने बनाई है जगह? जानिए
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी हो गई है और इसमें यह जानकारी सामने आई है। भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सबसे आगे हैं। हालांकि, उनकी आमदनी में पिछले साल के मुताबिक दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है। बावजूद इसके उन्होंने लिस्ट में टॉप किया है। सलमान खान ने भी सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी की संपत्ति में इजाफा
शाहरुख खान अमीर एक्टर्स की लिस्ट में सबसे आगे हैं। हालांकि, उनकी कुल नेटवर्थ में गिरावट आई है। वहीं, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में इजाफा हुआ है और रईस सितारों की सूची में वे दूसरे नंबर पर हैं। सलमान खान ने भी लिस्ट में एंट्री लेते हुए तीसरा स्थान सुरक्षित किया है। वहीं, जूही चावला और करण जौहर 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट' से बाहर हो गए हैं।

शाहरुख खान - फोटो : X
शाहरुख खान की नेटवर्थ कितनी?
हुरुन के अनुमान के मुताबिक, साल 2026 में शाहरुख खान की संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये है। हालांकि, एक साल पहले किंग खान की संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये थी। कागजों पर उनकी दौलत में गिरावट काफी बड़ी नजर आती है। मगर, शाहरुख और लिस्ट में उनके बाद जगह बनाने वाले सितारों की नेटवर्थ में काफी बड़ा फासला है। 
  • शाहरुख की नेटवर्थ की बात करें तो, उनकी दौलत सिर्फ फिल्मों से होने वाली आमदनी से नहीं बनी है। 
  • उनके बिजनेस में उनका प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' शामिल है। 
  • साथ ही 'नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स' के जरिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' से जुड़ाव ने भी उनकी दौलत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
     

कितनी घटी शाहरुख की संपत्ति?
लिस्ट के मुताबिक शाहरुख खान की लिस्ट में करीब 2,490 करोड़ रुपये की कमी आई है। बावजूद इसके बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। शाहरुख खान ही सबसे आगे हैं। वहीं, दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जहां शाहरुख की अनुमानित संपत्ति घटी है, वहीं अमिताभ बच्चन की संपत्ति में बढ़त देखी गई है। साल 2025 में बिग बी की नेटवर्थ 1,630 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : X @salmankhan
तीसरे नंबर पर सलमान खान
उनके बाद सलमान खान तीन हजार करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर आए हैं। उनके बाद ऋतिक रोशन हैं, जिनकी संपत्ति करीब 2,500 करोड़ रुपये हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें