जैकी श्रॉफ का खतरनाक किरदार
जहां एक ओर सुनील अपने पुराने किरदार में फिर से नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस सीजन में जैकी श्रॉफ 'द सेल्समैन' के किरदार से खलनायक बन गए हैं। जैकी का अंदाज ट्रेलर में खतरनाक नजर आता है। वो अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ खौफनाक अपराधी है जो अफसर की बेटी का अपहरण कर लेता है।
ट्रेलर लॉन्च पर दिखे टाइगर श्रॉफ
इस ट्रेलर लॉन्च को खास बना दिया जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने, जो इस मौके पर अपने पिता को सपोर्ट करने पहुंचे। टाइगर ने कहा कि वो अपने पापा और सुनील शेट्टी दोनों को अपना आदर्श मानते हैं और इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
सीरीज कब हो रही रिलीज?
इस सीरीज में अनुषा दांडेकर, बरखा बिष्ट, अनंग देसाई, प्रमोद पाठक और मेज़ल व्यास जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जो कहानी में अपने-अपने किरदारों को मजबूती से पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। ‘हंटर 2’ को 24 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।