फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sziget Festival: हंगरी ने सिगेट फेस्टिवल में आयरिश रैप ग्रुप पर लगाया बैन, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

Thu, 24 Jul 2025 06:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Popular Sziget Festival: हर साल अगस्त में आयोजित होने वाले हंगरी के लोकप्रिय सिगेट फेस्टिवल में आयरिश हिप हॉप रैप ग्रुप नीकैप पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारियों ने तर्क दिया है कि देश में म्यूजिशियन की उपस्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेगी।
विज्ञापन
आयरिश रैप ग्रुप नीकैप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी के पॉपुलर सिगेट फेस्टिवल को शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। हर साल अगस्त में आयोजित होने वाला यह यूरोप का सबसे बड़ा म्यूजिक और कल्चरल फेस्टिवल है। इस बार इस फेस्टिवल में हंगरी ने आयरिश रैप ग्रुप नीकैप को बैन कर दिया है। फेस्टिवल में इस हिप हॉप ग्रुप की परफॉर्मेंस निर्धारित थी, मगर कुछ दिनों पहले फेस्टिवल में इस रैप ग्रुप को बैन किया गया है। फेस्टिवल के अधिकारियों का कहना है कि देश में संगीतकारों की उपस्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेगी।

विज्ञापन

आलोचना झेल चुका है यह आयरिश हिप हॉप ग्रुप
आयरिश रैप ग्रुप 'नीकैप' में मो चारा, मोग्लाइ बाप और डीजे प्रोवाई की तिकड़ी शामिल हैं। यह तिकड़ी, 11 अगस्त को सिगेट के समापन दिवस पर प्रस्तुति देने वाली थी। इस तिकड़ी अपनी बेशुमार एनर्जी, व्यंग्यात्मक गानों और आयरिश रिपब्लिकन आंदोलन से जुड़े प्रतीकों के प्रयोग के लिए जाना जाता। हालांकि, यह ग्रुप अपशब्दों और नशीली दवाओं के रेफ्रेंस से भरे गानों के लिए आलोचना भी झेल चुका है। इसके अलावा इस ग्रुप को अपने राजनीतिक बयानों के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

तीन साल तक किया गया बैन
'नीकैप' ने आलोचकों पर आरोप लगाया है कि वे गाजा में इजरायल के युद्ध के दौरान फिलिस्तीनी मुद्दे के समर्थन के कारण बैंड को चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कहा है कि वे हिजबुल्लाह और हमास का समर्थन नहीं करते हैं और न ही हिंसा का समर्थन करते हैं। हंगरी के आव्रजन प्राधिकरण, एलियंस पुलिसिंग के राष्ट्रीय महानिदेशालय ने गुरुवार को आदेश प्रकाशित किए, जिसमें कहा गया कि नीकैप के सदस्य नाओइस ओ कैरेलैन, जे.जे. ओ डोचार्टैघ और लियाम ओग ओहअन्नाइद को हंगरी के क्षेत्र में तीन साल के लिए बैन कर दिया जाएगा, क्योंकि उनका प्रवेश और प्रवास राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। 
विज्ञापन

यह बताई गई प्रतिबंध की वजह
सरकार के प्रवक्ता जोल्टन कोवाक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नीकैप पर प्रतिबंध लगाने का फैसल यहूदी विरोधी भाषण और हमास और हिजबुल्लाह की खुली तारीफ करने की वजह से लिया गया। हंगरी के अधिकारियों और अन्य समूहों ने पहले सिगेट फेस्टिवल पर बैंड का प्रदर्शन रद्द करने का दबाव डाला था। हंगरी के यूरोपीय मामलों के मंत्री, जानोस बोका ने 11 जुलाई को फेस्टिवल के आयोजकों को लिखे एक पत्र में यहूदी-विरोधी भावना के प्रति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का जिक्र किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें