आलोचना झेल चुका है यह आयरिश हिप हॉप ग्रुप
आयरिश रैप ग्रुप 'नीकैप' में मो चारा, मोग्लाइ बाप और डीजे प्रोवाई की तिकड़ी शामिल हैं। यह तिकड़ी, 11 अगस्त को सिगेट के समापन दिवस पर प्रस्तुति देने वाली थी। इस तिकड़ी अपनी बेशुमार एनर्जी, व्यंग्यात्मक गानों और आयरिश रिपब्लिकन आंदोलन से जुड़े प्रतीकों के प्रयोग के लिए जाना जाता। हालांकि, यह ग्रुप अपशब्दों और नशीली दवाओं के रेफ्रेंस से भरे गानों के लिए आलोचना भी झेल चुका है। इसके अलावा इस ग्रुप को अपने राजनीतिक बयानों के लिए भी आलोचना का सामना करना पड़ा है।
तीन साल तक किया गया बैन
'नीकैप' ने आलोचकों पर आरोप लगाया है कि वे गाजा में इजरायल के युद्ध के दौरान फिलिस्तीनी मुद्दे के समर्थन के कारण बैंड को चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कहा है कि वे हिजबुल्लाह और हमास का समर्थन नहीं करते हैं और न ही हिंसा का समर्थन करते हैं। हंगरी के आव्रजन प्राधिकरण, एलियंस पुलिसिंग के राष्ट्रीय महानिदेशालय ने गुरुवार को आदेश प्रकाशित किए, जिसमें कहा गया कि नीकैप के सदस्य नाओइस ओ कैरेलैन, जे.जे. ओ डोचार्टैघ और लियाम ओग ओहअन्नाइद को हंगरी के क्षेत्र में तीन साल के लिए बैन कर दिया जाएगा, क्योंकि उनका प्रवेश और प्रवास राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
यह बताई गई प्रतिबंध की वजह
सरकार के प्रवक्ता जोल्टन कोवाक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नीकैप पर प्रतिबंध लगाने का फैसल यहूदी विरोधी भाषण और हमास और हिजबुल्लाह की खुली तारीफ करने की वजह से लिया गया। हंगरी के अधिकारियों और अन्य समूहों ने पहले सिगेट फेस्टिवल पर बैंड का प्रदर्शन रद्द करने का दबाव डाला था। हंगरी के यूरोपीय मामलों के मंत्री, जानोस बोका ने 11 जुलाई को फेस्टिवल के आयोजकों को लिखे एक पत्र में यहूदी-विरोधी भावना के प्रति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का जिक्र किया था।