सार
Pakistani Actress Humaira Asghar Last Message: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैर असगर का शव कुछ दिन पहले सड़ने की हालत में कराची के अपार्टमेंट मिला। हाल ही में हुमैरा के व्हाट्सएप मैसेज सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार हुमैरा ने मरने से कुछ घंटे पहले 10 लोगों को एक जैसा मैसेज भेजा था, जिसमें उनका भाई भी शामिल था। क्या लिखा था हुमैरा ने उस मैसेज में?
कुछ दिन पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत की खबर सामने आई। पुलिस के अनुसार इस एक्ट्रेस की मौत कई महीनों पहले हो चुकी थी। शव सड़ने की हालत तक पहुंच चुका था। अब हुमैरा के व्हाट्सएप मैसेज सामने आए हैं, मरने से पहले इस एक्ट्रेस ने 10 लोगों को एक ही मैसेज था। मगर किसी ने भी जवाब नहीं दिया। जानिए, उस मैसेज में वह क्या कहना चाहती थी?
पुलिस को मिली पासवर्ड डायरी
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में पुलिस ने हुमैरा असगर के घर से मिले फोन, आईपैड और लैपटॉप के अलावा मोबाइल को अनलॉक किया। एक्ट्रेस की मौत के तीन दिन बाद ये सारे गैजेट्स बंद हो गए थे। पुलिस को एक हाथ से लिखी पासवर्ड डायरी मिली, जिसकी मदद से वह हुमैरा के सभी गैजेट्स को खोल पाए। मोबाइल में पुलिस को कुछ व्हाट्सएप मैसेज मिले, जो एक्ट्रेस ने 10 लोगों को भेजे थे। अभी पुलिस हुमैरा के गैजेट्स की और जांच कर रही है।
10 लोगों को भेजा ये मैसेज
एंकर इकरार उल हसन ने खुलासा किया कि हुमैरा असगर के फोन पर 10 व्हाट्सएप मैसेज मिले। यह सभी मैसेज उसकी मौत से कुछ घंटे पहले भेजे गए थे। भाई के अलावा 9 लोगों को भेजे गए सभी मैसेज में लिखा था, ‘हैलो, मैं आपसे बात करना चाहती हूं।’ मगर किसी ने भी इस मैसेज का जवाब नहीं दिया। भाई तक ने हुमैरा के मैसेज का जवाब नहीं दिया। हाल ही में परिवार ने एक्ट्रेस का शव लेने से भी इंकार किया था। परिवार से यह भी बताया कि हुमैरा से अपना नाता तोड़ चुके हैं।
वॉयस नोट भी वायरल हुआ
कुछ दिन पहले हुमैरा खान का एक वॉयस नोट भी वायरल हुआ। जिसमें वह अपनी एक दोस्त को कहती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं कि तुम मक्का में हो। प्लीज मेरे लिए बहुत सारी बहुत सारी दिल से दुआ करना और मेरे करियर के लिए भी। दुआ करते समय मुझे जरूर याद रखना।’ बताते चलें कि यह वॉयस नोट सितंबर 2023 में भेजा गया था, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।