आधी रात जंतर मंतर पहुंचे हुमा-साकिब और रचित
अभिनेत्री हुमा कुरैशी बीती रात दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड रचित सिंह और भाई व एक्टर-प्रोड्यूसर साकिब सलीम भी साथ मौजूद रहे। तीनों छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्रदर्शन स्थल से दोनों भाई-बहन के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में हुमा को छात्रों के समर्थन में वहां मौजूद देखा गया है। रात करीब एक बजे हुमा और साकिब वहां पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।
इमरान खान ने भी जताया समर्थन
मुंबई में भी नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन बुधवार को इमरान खान छात्रों के विरोध मार्च में शामिल हुए। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर CJP के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मार्च के वीडियो में एक्टर को बारिश में सैकड़ों छात्रों के साथ चलते, प्रदर्शनकारियों का अभिवादन करते, सेल्फी के लिए पोज देते देखा गया है।
आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट
बता दें कि स्टूडेंट्स के इस प्रोटेस्ट को कई सितारों का समर्थन मिल रहा है। बीते दिन देर रात सलमान खान ने भी इस पर रिएक्शन दिया और सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया। इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपोर्ट किया है।