फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik: ‘वॉर 2’ के गाने की शूटिंग के दौरान ऋतिक को लगी चोट, जानिए डॉक्टर्स ने दी क्या खास सलाह ?

Mon, 10 Mar 2025 04:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 की शूटिंग रुक गई है, क्योंकि ऋतिक रोशन को चोट लग गई है। वॉर 2 इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होनी है। जानिए क्या है अब फिल्म की रिलीज को लेकर नई अपडेट।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ के अगले भाग यानी कि ‘वॉर 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ को इसी साल रिलीज होना है। ऋतिक रोशन लगातार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन अब फिल्म के चाहने वालों को एक झटका लग सकता है, क्योंकि ऋतिक रोशन ने ‘वॉर 2’ की शूटिंग रोक दी है। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म के एक गाने के शूट के वक्त ऋतिक रोशन के पैर में चोट लग गई है, जिस वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ गया है।

मई में दोबारा शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ऋतिक रोशन जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म के जोशीले गाने की शूटिंग कर रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस गाने में उन्हें ऋतिक का जबरदस्त डांस देखने को मिलेगा। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, इस गाने की शूटिंग के दौरान ही ऋतिक के पैर में चोट आ गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें चार हफ्ते का आराम बताया है। इसी वजह से गाने की शूटिंग रोक दी गई है। अब इस गाने की शूटिंग मई में होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Shankar Mahadevan: जाकिर हुसैन की 74वीं जयंती पर भावुक हुए शंकर महादेवन, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा का कहना है, “ऋतिक को ये चोट गाने की रिहर्सल करते वक्त लगी है। इस गाने में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक डांस सीक्वेंस दिखाया जाना है। जिसके लिए ऋतिक काफी मेहनत कर रहे हैं। इसी के रिहर्सल के दौरान उनके पैर में एक छोटी सी चोट लग गई जो काफी असहज थी और जब डॉक्टरों ने उनकी चोट की जांच की, तो उन्होंने एक्टर को सलाह दी कि वे इसे और जोखिम में न डालें और इस गाने की शूटिंग से पहले अपने पैर को आराम दें। 

यह खबर भी पढ़ें: Randeep Hooda: फिल्म 'जाट' से रणदीप हुड्डा का खूंखार लुक जारी, सनी देओल से भिड़ेगा ‘रणतुंगा’

14 अगस्त को रिलीज होनी है ‘वॉर 2’
जानकारी के मुताबिक, फिल्म की अधिकांश शूटिंग हो चुकी है। सभी किरदारों ने अपनी-अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होनी है। इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त एक्शन होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें