ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जमीन से लेकर आसमान तक ऋतिक और जूनियर एनटीआर में हुई टक्कर
2 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। जमीन और पानी से लेकर आसमान तक ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के एक सीन में आशुतोष राणा कहते हैं कि दोनों ही सोल्जर हैं। ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों शपथ भी लेते हैं देश की रक्षा करने की। ट्रेलर इस बात का सबूत देता है कि ‘वॉर 2’ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि, एक्शन के बीच कहानी कितनी होगी और क्या होगी ये फिल्म में देखने वाली बात होगी। ट्रेलर से ये भी पता चलता है कि ‘वॉर’ की तरह ‘वॉर 2’ में भी सिनेमैटोग्राफी काफी बेहतर है।
कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक्शन अवतार में नजर आईं कियारा
‘वॉर 2’ के ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर समेत फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिली है। जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा शामिल हैं। ट्रेलर में कियारा आडवाणी भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आई हैं। बंदूक चलाने से लेकर फाइट करने तक कियारा का दमदार अंदाज देखने को मिला है। जो इस बात की गवाही देता है कि फिल्म में कियारा का किरदार सिर्फ ग्लैमर से काफी आगे का है।
जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड में डेब्यू
‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज और दमदार किरदार देखकर लगता है कि जूनियर एनटीआर के लिए बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए ‘वॉर 2’ एक बेहतर विकल्प है।
फिल्म 'वॉर 2' के नए पोस्टर में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम@yrf