फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के हाथ में हाथ डाले नजर आए ऋतिक रोशन, वायरल हो रहा मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो

Mon, 23 Feb 2026 04:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan-Saba Azad Viral Video: हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले नजर आए। दोनों का वीडियो वायरल है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हाल ही में वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दोनों को एक-साथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हुए।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन पैपराजी की तरफ हाथ भी हिलाते हैं। 
ऋतिक और सबा सादे लुक में हैं। ऋतिक रोशन ने एक आरामदायक ड्रेस पहनी, जिसमें उन्होंने जैकेट के नीचे नीली डेनिम के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने सफेद कैप के साथ लुक को पूरा किया। सबा आजाद ने सफेद टॉप और भूरी ट्राउजर पहनी हुई है। उन्होंने काले चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया।
 

ऋतिक की पोस्ट पर सबा का कमेंट
कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरें देख कर लग रहा था कि वह पहाड़ों की सैर पर थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'अब यह मेरे सामने है। जो चीजें मैं देखता हूं, उनमें मैं साफ नजर आता हूं। बदलाव आ रहा है। दुनिया बदल रही है, जिसका पहले से इंतजार था। शांत पानी की मौजूदगी में, मेरे आस-पास की चीजों में बदलाव हो रहा है। मैं देखता हूं कि चीजें अपना आवरण उतारकर आजाद होकर बाहर आ रही हैं। वे मेरी तरह आजाद हो रही हैं। तारे अपनी रोशनी के साथ इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय के लिए मैं आराम कर रहा हूं, आखिरकार मैं आजाद हूं।'
पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने लिखा था 'जंगली चीजों की शांति?'
 
विज्ञापन

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म 'वॉर 2', में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी। एक्टर अभी अपने अगले प्रोजेक्ट 'कृष 4' पर काम कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है। वह 'अल्फा' में एक स्पेशल कैमियो भी करेंगे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें