यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी 'वॉर 2' को करीब 400 करोड़ रुपये में बनाया गया था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही अपनी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो।
क्या बोले ऋतिक रोशन?
अभिनेता ऋतिक रोशन दुबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में कार्यक्रम के होस्ट ने अभिनेता को सुपरस्टार कहकर संबोधित किया। इस पर एक्टर ने कहा कि उनकी पिछली फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसके बावजूद इतना प्यार पाकर अच्छा लग रहा है, धन्यवाद। आगे वीडियो में, होस्ट कहते दिख रहे हैं कि यहां मौजूद सुपरस्टार के लिए जोरदार तालियां हो जाएं।