यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित हो रही फिल्म 'वॉर 2' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में होंगे। अब अभिनेता ने अपने पसंदीदा एक्टर के नाम का जिक्र किया है। आइए जानते हैं आखिर कौन है वो अभिनेता।
यह एक्टर है ऋतिक का फेवरेट
123 तेलुगु रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां अभिनेता से कार्यक्रम के होस्ट ने उनके पसंदीदा एक्टर के बारे में सवाल किया, जिनके साथ वो काम कर चकुे हैं। इसके जवाब में अभिनेता ने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम लिया, जो उनके साथ आगामी फिल्म 'वॉर 2' में मुख्य भूमिका में होंगे। आगे उन्होंने बताया कि वह शानदार अभिनेता हैं और वह एक अच्छे टीममेट हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'वॉर 2' 14 अगस्त को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका उन्हें इंतजार नहीं हो रहा है।
यह खबर भी पढें:
Manoj Kumar: डांस या रोमांस में ओछापन हो तो करने से मना कर देते थे, फिल्म ‘तिरंगा’ को लेकर कही ये खास बात
फिल्म के बारे में
'वॉर 2' की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इससे पहले आई 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था। इसके अलावा महेश बाबू भी फिल्म में नजर आएंगे, जो कैमियो करते दिखेंगे।
यह खबर भी पढें:
Coolie Vs War2: मेगा बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी चादर ताने सो रहे ऋतिक के फैंस, बोले- 'वॉर 2 पहले ही ब्लॉकबस्टर है'
कब रिलीज हो रही फिल्म?
'वॉर 2' फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।