फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ किया डांस? अपने डबल थंब को लेकर किया बड़ा खुलासा

Wed, 31 Dec 2025 04:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने साल के आखिरी दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने डबल अंगूठे को लेकर एक बात कही है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@sabazad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपनी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी झलक दिखाकर फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ डांस करते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में अपने डबल अंगूठे के बारे में बात की है। उन्होंने अपने फैंस को प्यार भेजा और आने वाले साल की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

 

ऋतिक ने डबल अंगूठे को लेकर किया खुलासा
ऋतिक रोशन ने साल 2025 के आखिरी दिन इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन की डांस करते हुए परछाईं दिख रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद डांस कर रही हैं। उनके साथ उन्होंने परछाईं में हाथ से दिल बनाया है। हालांकि दिल अच्छा नहीं बना है। इस पर उन्होंने लिखा है 'हाथ से ठीक से दिल न बना पाना बड़ी चीज है। मैं अपने डबल अंगूठे की वजह से इसे नहीं बना सकता। बहुत बड़ा खुलासा।'

ऋतिक रोशन की पोस्ट से ली गई तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan
ऋतिक ने लिखी पोस्ट
ऋतिक रोशन ने पोस्ट में लिखा है 'कुछ खुशी से नाचते हुए परछाइयों की तस्वीर ली है। ऐसा लग रहा है कि 2025 का अंत बहुत ही खुशी के साथ होने वाला है। अपने सभी फैंस को प्यार भेज रहा हूं। मैं यह नया साल खास तौर पर आप लोगों को समर्पित करता हूं। सभी को 2026 की शुभकामनाएं।'

2025 के लिए एहसानमंद हैं कियारा आडवाणी, नए साल के स्वागत की कर लीं ये तैयारियां; शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

ऋतिक सबा का रिश्ता
ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने 2022 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें