ऋतिक ने दर्शकों को कहा धन्यवाद
शनिवार को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वॉर 2' में अपने किरदार की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'कबीर की दुनिया में भले ही लड़ाइयां जीत ली जाएं, लेकिन जंग जारी रहती है। 2019 के इस किरदार ने एक अभिनेता के तौर पर मेरा उत्साह बढ़ा दिया। सिनेमाघरों में आप सभी का उत्साह और जश्न को देखकर मैं खुश हुआ। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदारों में से एक हैं। 'वॉर 2' और कबीर के लिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद।'
जनता का प्यार देखकर एनटीआर हुए हैरान
फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी 'वॉर 2' में अपने किरदार विक्रम की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा 'मैं 'वॉर 2' के लिए आपका प्यार देख रहा हूं। मैं भी आपसे प्यार करता हूं। हमारी फिल्म, जिसे हमने बहुत जुनून के साथ बनाया है उसके लिए जनता का प्यार देखकर हैरान हूं।