फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, दूसरी ओर ऋतिक रोशन ने किया उनका समर्थन; छात्रों के लिए उठाई आवाज

Sat, 18 Jul 2026 10:00 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan on Wangchuk:दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता  सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया है। इससे कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया। 

विज्ञापन
ऋतिक रोशन और सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वांगचुक पिछले 20 दिनों से NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे।

विज्ञापन

उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए, कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इससे पहले ऋतिक रोशन ने एक स्टोरी शेयर कर उनका समर्थन किया था। 

ऋतिक रोशन ने शेयर की स्टोरी 
ऋतिक रोशन ने लीसा रे का एक पोस्ट रीशेयर किया, जिसमें वांगचुक कथित पेपर लीक को लेकर लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वांगचुक कहते हैं, ‘आप कब जागेंगे? बीस बच्चे अपनी जान दे चुके हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की, इन परीक्षाओं की ईमानदारी से तैयारी की। और वो परीक्षाएं भी धांधली से भरी हैं।’

वह आगे आरोप लगाते हैं कि ऐसे मामले सिर्फ छात्रों और उनके परिवारों को ही नहीं तोड़ते, बल्कि इसके बड़े नतीजे भी हो सकते हैं, क्योंकि इससे अयोग्य लोग डॉक्टर और इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पेशों में पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया - फोटो : ANI

'सुपर 30' को लेकर कही ये बात
ऋतिक रोशन ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘यह बात सच लगती है। मुझे छात्रों के उस दर्द का एहसास हुआ था, जब मैंने अपनी एक फिल्म में एक शिक्षक का किरदार निभाया था।’ बता दें कि एक्टर ने विकास बहल की फिल्म ‘सुपर 30’ में गणित के शिक्षक आनंद कुमार का रोल निभाया था।


 

सोनाक्षी सिन्हा, सोनम वांगचुक, ओमी वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona, @omivaidya_official

इन सेलेब्स ने किया सोनम का समर्थन 
ऋतिक रोशन से पहले कई सितारे सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आ चुके हैं, और उन्होंने भी सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। इनमें स्वरा भास्कर, विशाल ददलानी, सोनाक्षी सिन्हा, जीनत अमान, अनुराग कश्यप, रुबीना दिलैक, ओमी वैद्य, अभय देओल, चिन्मयी श्रीपदा, शबाना आजमी, भुवन बाम, आशीष चंचलानी, मुनावर फारूकी, सोनी राजदान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक जैसे सितारे शामिल हैं।

विज्ञापन

सीजेपी का पीएम मोदी के नाम खुला पत्र - फोटो : ANI
क्यों जारी है CJP का प्रोटेस्ट? 
CJP की मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। वजह है हाल ही में NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मामले। इन पेपर लीक की वजह से देशभर के लाखों छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं, भारी तनाव के कारण कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी सामने आईं, जिसने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया।

ये भी पढ़ें- ‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं’; सोनम वांगचुक की हड़ताल के सवाल से विवेक ओबेरॉय ने किया किनारा; वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें