फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: गुरुद्वारा में गाया, स्कूल के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, ये है दिलजीत के गायक बनने की कहानी

Fri, 27 Jun 2025 02:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dijit Dosanjh As Singer: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में हम उनकी शुरूआती जिंदगी और उनके सिंगर बनने की कहानी बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर दिलजीत दोसांझ जाने माने पंजाबी सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं हैं। इसलिए उनकी आलोचना हो रही है। ऐसे में हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं कि दिलजीत दोसांझ कैसे सिंगर बने।

विज्ञापन

शुरूआती जिंदगी
6 जनवरी 1984 को जालंधर में जन्मे दिलजीत काफी साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता जालंधर रोडवेज में बस कंडक्टर थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से दिलजीत लुधियाना में अपने चाचा के यहां आ गए। यहां उन्होंने पढ़ाई की। उनका असली नाम दिलजीत सिंह दोसांझ है। दोसांझ उनके गांव का नाम है। एंटरटेनमेंट इंड्स्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया। 

दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स- @ali abbas zafar
पहले गुरुद्वारा में गाते थे
दिलजीत दोसांझ ने पहले श्री हरकृष्ण स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने आलमनगर पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की। दिलजीत दोसांझ को बचपन से गाने का शौक था। वह पहले गुरुद्वारे में गाया करते थे। वह स्कूल में सुबह की असेंबली, प्रोग्रामों और कंपटीशन में हिस्सा लेते और परफॉर्म करते थे। दिलजीत ने अपने सिंगिग करियर की शुरूआत साल 2002 में की।

'स्माइल' एल्बम से हुए मशहूर
दिलजीत दोसांझ का साल 2003 में सबसे पहला एलबम 'इश्क दा उडा अडा' रिलीज हुआ। टी-सीरीज से जुड़े राजिंदर सिंह ने दिलजीत की पंजाबी म्यूजिक में आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने ही उनका नाम भी बदला। दिलजीत का दूसरा एल्बम 2004 में ही रिलीज हुआ। साल 2005 में दिलजीत का एल्बम 'स्माइल' रिलीज हुआ। इससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'द नेक्स्ट लेवल' में हनी सिंह के साथ गाना गाया। 

यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने रेखा की जमकर की तारीफ, अपनाया 1981 में रिलीज हुई फिल्म का लुक

सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
मशहूर सिंगर हैं दिलजीत
दिलजीत दोसांझ के मशहूर गानों में 'बोर्न टू शाइन', 'तेरी आंखें भूल भुलैया', 'पटियाला पेग', 'डू यू नो', 'सौदा खरा खरा' और 'उड़ दा पंजाब' शामिल हैं।
दिलजीत दोसांझ साल 2020 में बिलबोर्ड के 'सोशल 50' में शामिल हुए। वह 'कैनेडियन एल्बम्स चार्ट' और 'न्यूजीलैंड हॉट सिंगल्स' का हिस्सा रहे। 
विज्ञापन

हिंदी और पंजाबी फिल्मों में किया काम
सिंगिग के अलावा दिलजीत ने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। दिलजीत दोसांझ साल 2016 में 'उड़ता पंजाब' में नजर आए। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। साल 2019 में वह फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आए। 
दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्म 'जट एंड जूलिएट 2', 'सज्जन सिंह रंगरूट', 'होंसला रख' और 'जट एंड जूलिएट 3' में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें