फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' के इवेंट पर हंगामा, रोते हुए नजर आए औरतें और बच्चे; हालात संभालने आगे आए अक्षय कुमार

Mon, 02 Jun 2025 09:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 Event In Pune: बीते कल फिल्म हाउसफुल 5 के इवेंट में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब यहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। हालात संभालने के लिए अक्षय कुमार को आगे आना पड़ा। जानें पूरा मामला। 
विज्ञापन
हाउसफुल 5 इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और फरदीन खान सहित 'हाउसफुल 5' की टीम अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के लिए रविवार को पुणे रवाना हुई। जहां प्रोग्राम हो रहा था वहां काफी भीड़ थी। जैसे ही सितारे मॉल में पहुंचे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने खराब हो गए कि यहां खुद अक्षय को हस्तक्षेप करना पड़ा।

विज्ञापन


कलाकारों को देख कर बेकाबू हुई भीड़
जैसे ही अक्षय और उनके साथी मंच पर पहुंचे, भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मॉल खचाखच भरा हुआ था। प्रशंसकों से न केवल कार्यक्रम स्थल बल्कि ऊपरी मंजिलें और गलियारे भी भर गए। कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें युवा लड़कियों और महिलाओं को रोते हुए देखा जा सकता है।
 

जैकलीन ने बच्ची को संभाला
मंच के सामने एक छोटी बच्ची भी अपने माता-पिता से अलग होने के बाद रोती हुई दिखी, और जैकलीन ने उसे सांत्वना देते हुए उसके माता-पिता को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित है।

यह खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: फैंस संग अक्षय ने किया किक्कली डांस, ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में दिखा स्टार कास्ट का अलग रंग-ढंग

अक्षय कुमार ने संभाली स्थिति
इसके तुरंत बाद, अक्षय को माइक लेते हुए और भीड़ से सावधान रहने का अनुरोध करते हुए देखा गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अक्षय कुमार ने लोगों से अपील की 'कृपया धक्का धुक्की मत करो। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें हैं, बच्चे हैं...मैं सभी से अनुरोध करता हूं।' इस दौरान बाकी कलाकार तनाव में दिख रहे थे।
 
विज्ञापन

हाउसफुल 5 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- NadiadwalaGrandson
नाचते हुए नजर आए कलाकार
इसके बाद 'हाउसफुल 5' की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और निर्धारित समय में इसे खत्म कर दिया। अक्षय, नाना पाटेकर, जैकलीन, सोनम और अन्य लोग न केवल एक-दूसरे के साथ बल्कि प्रशंसकों के साथ भी नाचते और फूगड़ी खेलते देखे गए।

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और दूसरे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें