हर मां अपने बच्चे को आगे बढ़ते हुए देखना चाहती है। जब वह कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें देखकर उनके खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ सिंगर हनी सिंह की मां के साथ। हनी सिंह ने शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपने 'माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर' टूर की शुरुआत की। उन्होंने मशहूर गानों जैसे 'देसी कलाकार', 'ब्लू आइज', 'सनी सनी', 'लुंगी डांस', और 'ब्राउन रंग' पर परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर हनी सिंह की परफॉर्मेंस देख कर उनकी मां भावुक हो गईं।
हनी सिंह की मां हुई भावुक
दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह के माता-पिता, भूपिंदर कौर और सरदार सरबजीत सिंह शामिल हुए। कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक क्लिप में, हनी सिंह की मां को भावुक होते देखा गया। बाद में, उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। अपने बेटे के कॉन्सर्ट में आई विशाल भीड़ को देखते हुए वह भावुक और हैरान नजर आईं।
माता-पिता खुशी से झूमे
एक और वीडियो में हनी सिंह के माता-पिता खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपने बेटे को मंच पर परफॉर्म करते देख तालियां बजा रहे हैं और पूरे उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
इन जगहों पर होगा हनी सिंह का कॉन्सर्ट
बता दें कि हनी सिंह का 'माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर' टूर 14 मार्च को दिल्ली से शुरू हुआ। इसके बाद हनी सिंह 21 मार्च को अहमदाबाद में, 28 मार्च को मुंबई, 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे। 16 मई को वह बेंगलुरु में इस टूर का समापन करेंगे।
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh
विवादों में घिरे थे हनी सिंह
ख्याल रहे कि इस साल की शुरुआत में, हनी सिंह दिल्ली में नानकु-करुण के कॉन्सर्ट के दौरान एक विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए थे। उन्होंने मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए ठंड के मौसम में लोगों को अपनी कारों में यौन संबंध बनाने का सुझाव दिया था। इस मामले को लेकर हनी सिंह की काफी आलोचना हुई थी।