फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadat: रिलीज हुआ हनी सिंह का नया गाना 'आदत', वाणी कपूर के साथ सिंगर ने किया शानदार डांस

Mon, 22 Dec 2025 02:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aadat Song: हनी सिंह का नया गाना 'आदत' रिलीज हो चुका है। इस गाने में वह एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में एपी ढिल्लों भी दिखे हैं।
विज्ञापन
आदत - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर हनी सिंह अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और एपी ढिल्लों के साथ गाना 'आदत' लेकर आए हैं। 3 मिनट 42 सेकंड के वीडियो में हनी सिंह गाना गा रहे हैं और वाणी कपूर के साथ डांस भी कर रहे हैं। यह गाना एल्बम '51 ग्लोरियस डेज' के तहत आया है।
विज्ञापन

 

आदत - फोटो : यूट्यूब
वाणी कपूर ने दो लोगों के साथ किया डांस
गाने में देखा जा सकता है कि वाणी कपूर ने कई बेहतरीन आउटफिट में डांस किया है। गाने में वह कभी एपी ढिल्लों के साथ डांस कर रही हैं तो कभी हनी सिंह के साथ डांस कर रही हैं। गाने में समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े के अस्तबल और शानदार घर नजर आए हैं।

'कृष 4' में रजत बेदी को इस रोल में देखना चाहते हैं फैंस, एक्टर की पोस्ट पर राकेश रोशन से की ये गुजारिश

विज्ञापन

आदत - फोटो : यूट्यूब
गाने के लेखक और निर्देशक
'आदत' के लिरिक्स हनी सिंह, एपी ढिल्लों और शिंदा कहलों ने लिखे हैं। विनोद वर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो के निर्देशक मिहिर गुलाटी हैं। इसे इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। लगभग तीन घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख 81 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

वाणी कपूर का वर्कफ्रंट
वाणी कपूर ने साल 2017 में रिलीज हुए गाने 'मैं यार मनाना नी' में शानदार डांस किया था। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'रैड 2' में देखा गया था। वह फिल्म 'अबीर गुलाल' में भी नजर आईं, हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई थी। जल्द ही वह फिल्म 'बदतमीज गिल' का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें