जनहित याचिका में इन लोगों का भी है नाम
इस जनहित याचिका पर इसी महीने सुनवाई हो सकती है। जनहित याचिका में हनी सिंह के अलावा उन लोगों के भी नाम हैं जिन लोगों ने इस गाने को बनाने में साथ दिया है। इसमें गीतकार लिओ ग्रेवाल और भोजपुरी गायिका रागिनी विश्वकर्मा और अर्जुन अजनबी का भी नाम है।
यह खबर भी पढ़ें: Shweta Tripathi: ‘मिर्जापुर’ की गोलू अब बनाएंगी फिल्म, पेश करेंगी दो महिलाओं की प्रेम कहानी
नीतू चंद्रा ने अदालत से की ये मांग
अपनी जनहित याचिका में पटना की अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने अदालत से मांग की है कि वह गीतकार को गाने के बोल बदलने का निर्देश दे। नीतू चंद्रा बॉलीवुड की कई फिल्मों नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी और मैथिली फिल्में बनाई हैं। समीक्षकों ने इनकी तारीफ की है।
यह खबर भी पढ़ें: Sivasri Skandaprasad: कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद? ऐश्वर्या राय से क्या है कनेक्शन? BJP सांसद से रचाई शादी