फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ईरानी ने बेटे फरहान अख्तर की इस बात के लिए की तारीफ, कहा- पहली बार हुआ था गर्व

Sun, 16 Nov 2025 11:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Irani On Farhan Akhtar: हनी ईरानी ने अपने बेटे फरहान अख्तर को लेकर कई बातें कहीं हैं। उन्होंने उनकी तारीफ भी की है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने अपने बेटे के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार कब अपने बेटे पर गर्व हुआ था। पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फरहान अपनी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भविष्य में साथ काम करेंगे मां-बेटे
म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के हालिया एपिसोड में निर्माताओं ने फरहान, उनकी मां हनी ईरानी और उनकी बहन जोया अख्तर की एक क्लिप साझा की। हनी ईरानी ने फरहान से कहा, 'मुझे माफ करना क्योंकि हमने कभी एक-साथ काम नहीं किया। मेरा मतलब है, मैंने कभी तुम्हारे लिए काम नहीं किया, तुमने कभी मेरे लिए काम नहीं किया। शायद भविष्य में हम साथ में काम करेंगे। मुझे लगता है कि मैं इससे बेहतर बेटे की उम्मीद नहीं कर सकती थी। मुझे उस पर सच में बहुत, बहुत, बहुत, बहुत गर्व है।'

पहली बार बेटे पर हुआ गर्व
जब शो होस्ट ने हनी से उस पल के बारे में पूछा जब उन्हें पहली अपने बेटे पर गर्व हुआ, तो उन्होंने बताया, 'जब वह मेरे पास आए और कहा कि आमिर ने मेरी स्क्रिप्ट के लिए हां कर दी है। मुझे तो पता भी नहीं था कि वह लिख रहे हैं। तो, वह मेरे लिए बहुत गर्व का पल था।'

हनी ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर की पहली फिल्म
हनी ईरानी, फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'दिल चाहता है' का जिक्र कर रही थीं। इस फिल्म की पटकथा लिखने से पहले, फरहान जिंदगी में कुछ खोए हुए थे। हालांकि, 'दिल चाहता है' के जरिए उन्हें अपनी मंजिल मिली। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा थे।
विज्ञापन

हनी और जावेद की शादी
ख्याल रहे कि पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने साल 1972 में अभिनेत्री हनी ईरानी से शादी की थी। दोनों से दो बच्चे हुए। फरहान अख्तर और जोया अख्तर। जावेद और हनी 1985 में एक-दूसरे से अलग हो गए। 1984 में जावेद अख्तर ने अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें