एंड्रयू गारफील्ड और जैकब एलोर्डी के साथ जोया अख्तर
- फोटो : एक्स- @dazedgold
सोशल मीडिया पर तस्वीरें- वीडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें जोया एक सोफे पर बैठी हुईं हैं और उनके दोनों तरफ एंड्रयू और जैकब में सूट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जोया एक प्रिंटेड काले रंग की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं, जबकि एंड्रयू गारफील्ड ने एक हरे रंग की शर्ट, ब्लेजर और काले रंग की पैंट पहनी हुई है। वहीं, जैकब एलोर्डी ने सफेद शर्ट के साथ एक काला ब्लेजर और पैंट पहनी है।
फैंस दे रहे जमकर प्रतिक्रिया
जोया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्स यूजर्स ने जोया के साथ दोनों सितारों को देख हैरानी और खुशी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "जोया अख्तर, जैकब एलोर्डी और एंड्रयू गारफील्ड के साथ बैठी हैं, मुझे जलन हो रही है।" दूसरे ने लिखा, "अगर मैं जोया अख्तर की जगह होती तो क्या बात होती।" एक फैन ने तो कहा, "जोया अख्तर मेरा सपना जी रही हैं!" वहीं, एक अन्य यूजर ने हैरान होकर लिखा, "जोया अख्तर, एंड्रयू, जैकब??? ये क्या मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस है??"
इस दिन तक चलेगा महोत्सव
इस फिल्म महोत्सव का 21वां संस्करण 29 नवंबर को शुरू हुआ था और यह 7 दिसंबर तक चलेगा। इसकी जूरी में अली अब्बासी, पेट्रीसिया आर्क्वेट, वर्जिनी एफिरा, नादिया कोंडा और सैंटियागो मिट्रे शामिल हैं।
जोया ने इन फिल्मों का किया निर्देशन
जोया अख्तर की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में अपनी फिल्म "लक बाय चांस" से निर्देशन की शुरुआत की थी। साल 2011 की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के साथ वह सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचीं। इसके बाद, उन्होंने 'दिल धड़कने दो' 'गली बॉय' और 'द आर्चीज' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।