"यह मेरा आजीवन से सपना रहा है" - स्कारलेट जोहानसन
- फोटो : इंस्टाग्राम@scarlettjohanssonworld
दूसरे नंबर पर स्कारलेट जोहानसन
इस लिस्ट में अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 36 फिल्मों से 15.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए हैं। पिछले साल, 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के दुनिया भर में 869 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाने के बाद स्कारलेट जोहानसन टॉप पर पहुंच गई थीं। यह एक्ट्रेस कई मार्वल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सैमुअल एल जैक्सन हैं। टॉप 10 में शामिल दूसरे सितारों में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस प्रैट, टॉम क्रूज, क्रिस हेम्सवर्थ, विन डीजल, क्रिस इवांस और ड्वेन जॉनसन शामिल हैं।
कामयाबी पर क्या बोलीं जोई सल्डाना
अपनी कामयाबी पर प्रतिक्रिया देते हुए सल्डाना ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने दुनिया भर के फिल्ममेकर्स और फैन्स को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा 'मैं इस शानदार सफर के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिसकी वजह से आज मैं अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एक्ट्रेस बन गई हूं।'