'यूफोरिया' सीजन 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज
पॉपुलर सीरीज 'यूफोरिया' का सीजन 3 अब पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस और डार्क होने वाला है। हाल ही में एचबीओ ने इसका नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। यह सीजन 12 अप्रैल से शुरू होगा।
इस बार शो की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सीजन 3 सीधे 5 साल आगे की कहानी दिखाएगा। अब स्कूल लाइफ की जगह एक ज्यादा गंभीर और क्राइम से भरी दुनिया दिखाई जाएगी।
इस सीजन में कुछ नए स्टार्स भी जुड़ रहे हैं, जिनमें शेरोन स्टोन शामिल हैं। वहीं, यह सीजन खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें एरिक डेन की आखिरी झलक देखने को मिलेगी, जिन्होंने अपने निधन से पहले शूटिंग पूरी कर ली थी।