हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां अपनी जींस नीलाम कर रही हैं। इन हीरोइनों में एमा वाटसन, केट मॉस और 98 दूसरे सितारे शामिल हैं। इंग्लिश अखबार द् टेलीग्राफ के अनुसार इन हस्तियों ने शरणार्थी अभियान के लिए अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति को जींस दान दी हैं। ये संगठन अब इन जींस को नीलाम कर रहा है। इस अभियान से जुडऩे वालों में एमा वाटसन और केट मॉस के अलावा सिंगर विक्टोरिया बेकहम, इवा लोंगारिया और अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर भी शामिल हैं।
इन जींस की कीमत करीब 12 लाख से 17 लाख के बीच रखी जाएगी। इस पैसे का इस्तेमाल शर्णार्थियों की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों पर किया जाएगा। बड़े सितारों की इन जींस को डिजाइनर डिजाइन करने के बाद इसको बेचेंगे। डिजाइनर जॉनी डार ने 'जींस फॉर रिफ्यूजी' के नाम से ये अभियान शुरू किया है।
जॉनी के अनुसार, '100 सेलेब्रिटी ने जींस दान की है। हम प्रत्येक जींस को 12 से 17 लाख के करीब बेचेंगे। इससे एक अच्छी-खासी रकम हम जुटा लेंगे। हम इस अभियान को अभी रोकने वाले नहीं हैं, हम लगातार शर्णार्थियों के लिए कोशिश करते रहेंगे।'