सिनेमा के प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड की जल्द ही घोषणा होने वाली है। लेकिन इस बार का ऑस्कर मेक्सिकन एक्ट्रेस यालित्जा अपारिको के लिए बेहद खास रहने वाला है। खबरों की मानें तो 91वें ऑस्कर में मेक्सिकन फिल्म रोमा के को विदेशी भाषा के लिए नॉमिनेट किया गया है।
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को विश्व भर में काफी पसंद किया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट हुई है। यह स्पैनिश भाषा की फिल्म है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मेक्सिको की एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को बयां करती है। इस बीच कहानी में राजनीतिक उथल-पुथल को भी दिखाया गया है।
फिल्म में 70 के दशक को दौर दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अल्फांसो कुआरोन ने किया है। हैैरान करने वाली बात यह है कि फिल्म रोमा एक्ट्रेस यालित्जा अपारिको की पहली फिल्म है और इस बार उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।