फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE स्टार जॉन सीना ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, इस तरह गायिका को किया याद

Mon, 13 Apr 2026 11:15 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

John Cena Tribute To Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग आहत हैं। अब WWE के स्टार जॉन सीना ने भी लीजेंड्री सिंगर को श्रद्धांजलि दी है। जानिए उन्होंने किस तरह किया याद…
विज्ञापन
जॉन सीना और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WWE के दिग्गज व अभिनेता जॉन सीना ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने उस आवाज को याद किया, जिसने पीढ़ियों से लाखों लोगों के दिलों को छुआ। जॉन सीना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय दिग्गज गायिका को याद किया है।

जॉन सीना ने साझा की आशा भोसले की तस्वीर

विज्ञापन

जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत गायिका की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पोस्ट के वायरल होते ही नेटिजन्स ने कमेंट सेक्शन में भावुक संदेशों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, ‘भारत आपसे प्यार करता है, जॉन।’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘जब एक दिग्गज दूसरे दिग्गज को नोटिस करता है, तो बहुत अच्छा लगता है।’


ब्रेट ली और आशा भोसले - फोटो : Twitter

ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को किया याद
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को याद किया और उनके साथ अपने गीत ‘यू आर द वन फॉर मी’ पर काम करने के समय को याद किया। इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ब्रेट ली ने लिखा, ‘मुझे 2006 में आशा भोसले के साथ 'यू आर द वन फॉर मी' लिखने और रिकॉर्ड करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा। मुझे सबसे ज्यादा उनकी असाधारण प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी दयालुता और विनम्रता भी याद रहेगी। जीवन में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उन्होंने स्नेह और उदारता का परिचय दिया।’


विज्ञापन

दिवंगत गायिका आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
92 साल में कहा दुनिया को अलविदा
आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। आज सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, मित्र, फिल्म जगत की हस्तियां और भारी संख्या में फैंस उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। अपने आठ दशक लंबे करियर में आशा भोसले ने तकरीबन 20 भाषाओं में 12 हजार से भी अधिक गानों में अपनी आवाज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें