फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस और अविष्कारक हेडी लामार के किरदार में नजर आएंगी वंडर वुमन गैल गैडट

Tue, 06 Aug 2019 11:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गैल गैडट - फोटो : instagram
विज्ञापन

वंडर वुमन का किरदार निभा दुनियाभर में मशहूर हुई अभिनेत्री गैल गैडट अब टीवी सीरीज में नजर आने वाली हैं। शो टाइम की नई बायोपिक श्रृंखला में गैल अविष्कारक और अभिनेत्री हेडी लामार का किरदार निभाती नजर आएंगी।

विज्ञापन


फिलहाल इस बायोपिक का नाम तय नहीं किया गया है लेकिन इसे 'द अफेयर' के निर्माता सारा ट्रेम प्रोड्यूस करने वाले हैं। बता दें हेडी लामार ने हमारी जिंदगी को आसान बनाने का काम किया है। आज जो वाई फ़ाई, ब्लुटूथ, CDMA जैसी तकनीक का उपयोग हम करते हैं यह सब उन्हीं की देन है।

हेडी लामार अभिनेत्री भी थीं। उनकी 1933 में आई फिल्म "स्टेसी" ने उन्हें रातों-रातों लोगों मशहूर कर दिया था। हेडी की यह दिवानगी लोगों के दिलों में 1950 तक छाई रही। हेडी ने अपने जीवन में पांच शादियां की और 19 जनवरी 2000 में फ्लोरिडा में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


बायोपिक श्रृंखला में हेडी लामार की जिंदगी के हर पहलु को दिखाया जाएगा। बात करें गैल की तो वह सेना में भी रह चुकी हैं। दरअसल 20 साल की उम्र में, गैल ने इजरायली सुरक्षा बल में बतौर कॉम्बैट ट्रेनर रहते हुए 2 साल तक नौकरी की थी। सेना में नौकरी करने से गैल को फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की शूटिंग में काफी मदद मिली थी क्योंकि उन्हें पहले से ही हथियारों की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें