फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से आगे बढ़ी 'वंडर वुमन 1984' की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी पर्दे पर

Sat, 13 Jun 2020 08:44 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वंडर वुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'वंडर वुमन 1984' (Wonder Woman 1984) की रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। गैल गैडोट और क्रिस पाइन की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म अब दो अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।   

विज्ञापन

 
इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट को पांच जून की जगह 14 अगस्त किया गया था। उस वक्त फिल्म के निर्माता चार्ल्स रोवन ने बताया था कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है ऐसे में समय लगेगा। फिर मार्च में कोरोना वायरस की वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 14 अगस्त तय हुआ था।

अभिनेत्री गैल गैडोट ने रिलीज डेट के नए पोस्टर्स के साथ लिखा कि 'वंडर वुमन 1984 की नई रिलीज डेट दो अक्टूबर 2020 है। वाह, आखिरकार यह होने जा रहा है। मैं इससे ज्यादा एक्साइटेड नहीं हो सकती। सभी प्रशंसकों का धन्यवाद। आपके बिना यह संभव नहीं था।'
विज्ञापन


'वंडर वुमन 1984' 2017 में आई फिल्म का दूसरा भाग है। अभिनेत्री गैल गैडोट इस फिल्म में डायना प्रिंस की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की निर्देशक पैटी जेनकिंस हैं।  
विज्ञापन


ऑस्कर एकेडमी में दिखेंगे कई बदलाव, सीईओ डॉन हडसन ने किया खुलासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें