हॉलीवुड स्टार विलेम डाफो (Willem Dafoe) ने कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें प्लाटून, स्ट्रीट्स ऑफ फायर, बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई, द इंग्लिश पेशंट, द लास्ट टेम्पटेशन ऑफ क्राइस्ट, द बुनडॉक सेंट्स, स्पाइडर-मैन, द एविएटर, द लाइटहाउस जैसी फिल्में शामिल हैं।
विलेम डाफो को दो बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर में नामांकन भी मिल चुका है। साथ ही तीन बार गोल्डन ग्लोब का नामांकन भी प्राप्त हुआ है। हाल ही में विलेम ने सिनेमा में 40 वर्ष होने पर इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मों से जुड़े अनुभन साझा किए।
एक्टिंग के लिए विमेल खुद को खानाबदोश मानते हैं। 64 वर्षीय अभिनेता ने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पिछले साल आई उनकी फिल्म द लाइट हाउस ने अभिनेता को आगे लाकर खड़ा कर दिया। रॉबर्ट पैटिनसन के साथ इस हॉरर-ड्रामा फिल्म के लिए खुद को किरदार में पूरी तरह से ढालने के लिए विमेल ने न जाने क्या क्या किया। फिल्म में डाफो ने वेक का किरदार निभाया था।
डाफो ने बताया- कुछ किरदार हमारे जहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं। मेरे लिए Last Temptation में यीशु की भूमिका हमेशा यादगार रहेगी। फिल्मों में अपने 40 साल को अधिक व्यापक रूप से दर्शाते हुए डैफो ने कहा कि कभी-कभी फिल्मी लोगों के आसपास होने की वजह से आप अस्पष्ट महसूस करते हैं। डाफो कहते हैं मैं एक बंदूकधारी की तरह हूं, मैं खानाबदोश की तरह हूं क्योंकि मैं पहले उस स्थिति में जाता हूं और फिर बाहर निकलने की कोशिश करता हूं। लेकिन मैं खुद को एक जोखिम लेने वाला इंसान नहीं मानता।
अभिनेता डोफो को जोक्विन फ़ोनिक्स के बाद अन्य जोकर के रूप में देखा जा रहा है। फैंस उन्हें जोकर बनते हुए देखना चाहते हैं। डोफी इस साल The Last Thing He Wanted में नजर आने वाले हैं। यह राजनीतिक थ्रिलर फिल्म होगी और 27 जनवरी को रिलीज होने वाली है।