फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हॉलीवुड कलाकार ने ऐश्वर्या राय के साथ काम करने की जाहिर की इच्छा, 15 साल के कर रहा है कोशिश

Sun, 07 Oct 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'मेन इन ब्लैक', 'बैड बॉयज' और 'हैनकॉक' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों-करोंड़ों दिलों को जीतने वाले हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में स्मिथ को बॉलीवुड कलाकार फरहान अख्तर के साथ डांस करते हुए देखा गया है। वह फरहान अख्तर के साथ एक स्टेज पर भंगड़ा करते दिखाई दिए हैं। विल स्मिथ का फरहान के साथ डांस करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फरहान और स्मिथ का यह वीडियो किसी समिट का है। 
विज्ञापन

समिट में भारतीय और पश्चिमी सिनेमा पर बात करते हुए विल स्मिथ ने बॉलीवुड में काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की। फरहान अख्तर के सवाल जवाब में विल स्मिथ ने कहा है कि वह हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना चाहते हैं।

समिट में बात करते हुए विल स्मिथ ने कहा है-'15 साल पहले मेरी मुलाकात अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई। उस दौरान हम दोनों ने साथ काम करने का विचार बनाया था, लेकिन कभी साथ काम करने का मौका नहीं आया।' विल स्मिथ ने आगे कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करना पसंद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें