फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Smith: 'रेसिस्टर' के लिए फिर सोनी पिक्चर्स के साथ आए विल स्मिथ, कहानी तैयार, जारी है निर्देशक की तलाश

Wed, 19 Jun 2024 01:35 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विल स्मिथ ने सोनी पिक्चर्स के साथ एक बार फिर सहयोग किया है। अभिनेता को आगामी दिनों में साइंस फाई थ्रिलर 'रेसिस्टर' में देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विल स्मिथ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विल स्मिथ इन दिनों अपनी फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' की सफलता को भुना रहे हैं। इसी बीच अभिनेता की आगामी फिल्म पर भी दिलचस्प अपडेट सामने आ गया है। विल एक बार फिर सोनी पिक्चर्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'रेसिस्टर' होगी। यह साइंस फाई थ्रिलर, डैनियल सुआरेज के 2014 के उपन्यास 'इन्फ्लक्स' पर आधारित है। 

सोनी पिक्चर्स के साथ फिर आए विल स्मिथ 

फिल्म में टॉड ब्लैक, जेसन ब्लूमेंथल, स्टीव टिश और टोनी शॉ शामिल हैं, जो वेस्टब्रुक के माध्यम से स्मिथ और जॉन मोन के साथ वर्षों से इस परियोजना का विकास कर रहे हैं। डेव विल्सन फिल्म के निर्माता हैं। वहीं, हीदर वाशिंगटन कार्यकारी निर्माता हैं। फिल्म की पटकथा सबसे पहले जैक ओल्केविक्ज द्वारा लिखी गई थी। वहीं, हाल ही में इसे एरिक वॉरेन सिंगर द्वारा फिर से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


Buy One Get One: संजय गुप्ता ने उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, बोले, ये ओटीटी राइट्स की कीमत बढ़ाने का फर्जीवाड़ा

'रेसिस्टर' के निर्देशक की तलाश जारी 

'रेसिस्टर' पर काम चल रहा है और फिलहाल निर्देशक की तलाश की जा रही है। फिल्म की कहानी गुप्त है। हालांकि, 'इन्फ्लक्स' की बात करें तो यह एक डायस्टोपियन समाज में घटित होती है जिसमें सरकार तकनीकी प्रगति को रोकने के लिए संदिग्ध रणनीति का उपयोग करती है। सोनी पिक्चर्स के साथ स्मिथ के नवीनतम प्रयास, एक्शन कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'बैड बॉयज' की चौथी किस्त ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से अधिक और वैश्विक स्तर पर 1600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। 

Hamare Baarah: 'हमारे बारह' के निर्माताओं को राहत, बॉम्बे HC ने कहा- इसमें मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कुछ भी नहीं

'बैड बॉयज 4' की सफलता से मिली नई उड़ान

स्मिथ का सोनी और टॉड ब्लैक दोनों के साथ लंबे समय से रिश्ता है जिसमें 'सेवन पाउंड्स', 'द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस' और हाल ही में सिविल वॉर थ्रिलर 'इमैन्सिपेशन' शामिल है। वहीं, 'बैड बॉयज' अब एक अरब डॉलर की फ्रेंचाइजी है। 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' के बॉक्स ऑफिस नतीजों ने स्मिथ के लिए एक बड़ी जीत दर्ज की, जिनका करियर ऑस्कर में मंच पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद खतरे में पड़ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें