फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Smith: 18 की उम्र में ही करोड़पति बन गए थे विल स्मिथ, सिंगिंग से शुरू किया करियर और फिल्मों से बने सुपरस्टार

Tue, 22 Sep 2020 09:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विल स्मिथ - फोटो : Twitter- @TeamWillDaily
विज्ञापन

25 सितंबर 1968 को फिलाडेल्फिया पेन्सिलवेनिया में जन्मे विल स्मिथ जाने माने रैपर और अमेरिकी अभिनेता हैं। उनका पूरा नाम विलियम कैरल स्मिथ जूनियर है। स्कूल में स्मिथ के शरारती व्यवहार के कारण उनका उपनाम "प्रिंस" पड़ा, जो जिसे बाद में बदलकर "फ्रेश प्रिंस" कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ाई में रुचि कम होने की वजह से स्मिथ का झुकाव गाने की तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र से ही रैप शुरू कर दिया था। गाने के लिए स्मिथ ने आगे की पढ़ाई जारी नहीं रखी। सिंगिग के दौरान उनकी मुलाकात जेफरी एलन टाउन्स से हुई। बाद में दोनों ने साथ में करियर बनाया। जेफरी ने अपना नाम ‘डीजे जैजी जेफ' और स्मिथ ने ‘प्रिंस' रख लिया। 1986 में आया गाना ‘गर्ल्स ऐंट नथिंग' इनका पहला हिट गाना साबित हुआ।

1987 में स्मिथ का डेब्यू एलबम ‘रॉक द हाउस' को अपार सफलता मिली। इस एलबम ने स्मिथ को न सिर्फ शोहरत बल्कि दौलत भी दिलाई। 18 वर्ष से भी कम उम्र में ही स्मिथ करोड़पति बन गए। 1988 में ‘पेरेंट्स जस्ट डोंट अंडरस्टैंड' के लिए उन्हें उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन


स्मिथ सबसे पहले 'मेड इन अमेरिका' में नजर आए। इस फिल्म में उनका किरदार बहुत छोटा था। इसके बाद उन्हें  बैड बॉयज में पुलिस वाले का किरदार निभाया।

1997 में ‘मैन इन ब्लैक' और 1998 में ‘एनेमी ऑफ द स्टेट' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 2001 में बॉक्सर मोहम्मद अली की बायोपिक ‘अली' के लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड में नामांकित किया गया। 2006 में ‘द पर्सूट ऑफ हैपिनेस' में उनके अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर अकादमी अवॉर्ड में दोबारा नामांकित किया गया।  स्मिथ भारत से बहुत प्यार करते हैं और उनका ये प्यार जाहिर भी होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें