फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी नई फिल्म में जेम्स बांड बन जायेगा 'भूत'

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड के मशहूर जासूसी सीरिज जेम्स बांड 007 की अगली फिल्म 'स्पेक्ट्रे' (भूत) की घोषणा लंदन में हो गई। फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इस मौके पर जेम्स बांड की नई कार एस्टन मार्टिन DB10 का अनावरण भी हुआ।
विज्ञापन


इस सीरिज की पिछली फिल्मों कसीनो रोयाल, क्वांटम ऑफ सोलेस व स्काईफाल के हिरो डेनियल क्रेग ही इसमें भी सीक्रेट एजेंट जेम्स बांड के मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शुटिंग रोम और मोरक्को लंदन, मैक्सिको सिटी और ऑस्ट्रिया के आल्प्स में शुरू हो चुकी है।

फिल्म के अन्य किरदारों में इटली की अदाकारा मोनिका बलूची, फ़्रांस की अभिनेत्री ले सयडू, शरलोक फिल्म के हीरो एन्ड्रियू स्कॉट, गार्डियन ऑफ द गेलेक्सी के हीरो डेव बॉटिस्टा होंगे। इसके अलावा दो बार के ऑस्कर विजेता रहे क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज भी फिल्म का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म से एक बार फिर डाइरेक्टर सैम मेंडेस के साथ जॉन लोगान, नील पुरविस और रोब उटारा बांड सीरीज में वापसी कर रहे हैं। जेम्स बांड सीरीज की पहली फिल्म 1962 आई थी। 
विज्ञापन

आर्नाल्ड श्वार्जनेगर की अंतिम भूमिका वाली टर्मिनेटर 5 का ट्रेलर लांच

आर्नाल्ड श्वार्जनेगर की चर्चित हॉलीवुड फिल्म टर्मिनेटर सीरीज की पांचवी फिल्म 'जेनेसिस' का ट्रेलर लांच कर दिया गया। फिल्म में दो दशक आगे के सालों, यानी 2029 की कहानी गढ़ी गई है। यह फिल्म टर्मिनेटर की भूमिका में आर्नाल्ड की अंतिम फिल्म होगी। सीरीज की सभी फिल्में भारत में भी बेहद पसंद किए जाते हैं।

आर्नाल्ड श्वार्जनेगर आखिरी बार 10 साल पहले इसी सीरीज की फिल्म में नजर आए थे। आर्नाल्ड ने फिल्म को लेकर कहा था कि टर्मिनेटर सीरिज की यह फिल्म इतनी अच्छी बनी कि लोग उसे हमेशा याद रखें। वह इस अच्छी फिल्‍म के साथ ही विदाई लेना पसंद करेंगे।

आर्नाल्ड ने 1984 में प्रर्दशित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द टर्मिनेटर’ में काम किया था। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा संस्करण 1991 में ‘टर्मिनेटर-2, ‘जजमेट डे’ बनी। इसके बाद 2003 में ‘टर्मिनेटर-3’ आई। वहीं 2009 में टर्मिनेटर सैल्वेशन आई।

टर्मिनेटर 5 को 'थोर : द डार्क वर्ल्ड' के निर्देशक एलैन टेलर ने निर्देशित किया है। आर्नाल्ड के अलावा फिल्म मे लिंडा हेमिलटन और माइकल बाइहिन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

देखिए ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें