फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर अब नहीं दिखेगी वेब सीरीज 'आयरन फिस्ट', सफल रहे थे दोनों सीजन

Sat, 13 Oct 2018 10:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Iron Fist
विज्ञापन

मार्वल की अमेरिकी वेब टेलीविजन सीरिज 'आयरन फिस्ट' की तीसरी सीरीज देखने को नहीं मिलेगी। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने सीरीज के दो सीजन प्रसारित करने के बाद तीसरी सीरीज को रद्द कर दिया है। सीरीज में लीड एक्टर फिन जॉन्स ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया जिसके पास रहस्मयी शक्तियां होने के साथ मार्शल आर्ट में भी माहिर होता है। सुपरहीरो की ये रहस्मयी शक्तियां ही आयरन फिस्ट के नाम से जानी जाती थी। 

विज्ञापन


बयान में मार्वल सिनेमाटिक्स यूनीवर्स ने बताया कि पॉपुलर सीरीज आयरन फिस्ट के दो सीजन के बाद नेटफ्लिक्स ने तीसरी सीरीज को प्रसारित करने से मना कर दिया है। बयान में सीरीज के सभी किरदारों के काम की सराहना की गई है। 

वहीं, दर्शकों को भी सीरीज के दोनों सीजन को इतना प्यार देने के लिए बहुत धन्यवाद कहा है, हालांकि सीरीज नेटफ्लिक्स पर नहीं दिखेगी लेकिन आयरन फिस्ट का यह कैरेक्टर हमेशा अमर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सीरीज का पहला सीजन साल 2017 में नेटफ्लिक्स पर दिखाया गया था और उस वक्त आलोचकों ने इसे शुरुआत में बहुत पंसद भी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें