मार्वल स्टूडियो की चर्चित फिल्म सीरीज 'एवेंजर्स' सिनेप्रेमियों की पसंदीदा हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के अब तक जीतने भी सीक्वल आए हैं दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। बीते दिनों रिलीज हुई 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' दर्शकों को इतनी पसंद आई है कि यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई है।
वहीं दूसरी को 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' के अगले सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह भी है। इस सीक्वल को लेकर हर कोई यही सोच रहा है फिल्म के विलेन थनोस को सभी एवेंजर्स सुपरहीरो कैसे धूल चटाएंगे। वहीं दूसरी और फिल्म में थनोस की मौत कैसे होगी इसको लेकर अलग-अलग त्यौरी भी सुनने को मिल रही है। इस बीच थनोस की मौत को लेकर एक और त्यौरी चर्चा में है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि 'एवेंजर्स 4' के सुपरहीरो आयरन मैन के हथियार की है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो प्रोटॉन तोप की तरह दिख रहा यह हथियार वीडियो गेम सीरीज 'मार्वल VS कैपॉम' में आयरन मैन के पास दिख चुका है। इस वजह से कयास लगाए जा रहा हैं कि 'एवेंजर्स 4' के खरतनाक विलेन को मारने में आयरन मैन का यह हथियार अहम हो सकता है। आपको बता दें कि 'एवेंजर्स 4' अगले साल जून-जुलाई में रिलीज होगी।