फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ron Logan: नहीं रहे वॉल्ट डिज्नी के कार्यकारी उपाध्यक्ष-निर्माता रॉन लोगन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 31 Aug 2022 12:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिज्नी में अपनी अंतिम भूमिका में लोगन वॉल्ट डिज्नी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष, कार्यकारी निर्माता थे। वह डिज्नीलैंड रिज़ॉर्ट, वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट, टोक्यो डिज्नी रिजॉर्ट, डिज्नीलैंड पेरिस, द डिज्नी इंस्टीट्यूट, डिज्नी बिजनेस प्रोडक्शंस, डिज्नी क्रूज लाइन, डिज्नी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस सहित वॉल्ट डिज्नी कंपनी के लिए सभी लाइव मनोरंजन उत्पादों के निर्माण, कास्टिंग और उत्पादन के लिए जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
रॉन लोगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉल्ट डिज्नी के कार्यकारी उपाध्यक्ष -निर्माता रॉन लोगन अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे 84 साल के थे। लोगन ने डिज़्नी में अपने करियर की शरुआत एक ट्रंपेट प्लेयर के रूप में की थी। जहां उन्हें कई मौकों पर वॉल्ट डिज्नी से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने 1960 के शीतकालीन ओलंपिक में डिज्नी की तरफ से परफॉर्म भी किया।

साल 1978 में लोगन वॉल्ट डिज्नी के वर्ल्ड रिजॉर्ट म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में फ्लोरिडा चले गए और साल 1980 में डिज्नीलैंड पार्क के मनोरंजन निदेशक के रूप में लौटे। इसके बाद उन्हें 1982 में वापस वॉल्ट डिज्नी के वर्ल्ड रिजॉर्ट म्यूजिक में बतौर उपाध्यक्ष बनाकर भेजा गया। साल 1987 में उन्हें प्रमोट कर कंपनी के क्रिएटिव शो डेवलपमेंट का उपाध्यक्ष बना दिया गया।

डिज्नी में अपनी अंतिम भूमिका में लोगन वॉल्ट डिज्नी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष, कार्यकारी निर्माता थे। वह डिज्नीलैंड रिज़ॉर्ट, वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट, टोक्यो डिज्नी रिजॉर्ट, डिज्नीलैंड पेरिस, द डिज्नी इंस्टीट्यूट, डिज्नी बिजनेस प्रोडक्शंस, डिज्नी क्रूज लाइन, डिज्नी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस सहित वॉल्ट डिज्नी कंपनी के लिए सभी लाइव मनोरंजन उत्पादों के निर्माण, कास्टिंग और उत्पादन के लिए जिम्मेदार थे। रॉन वॉल्ट डिज्नी स्पेशल इवेंट्स ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष और डिज्नी स्पेशल प्रोग्राम्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी थे। उन्होंने दुनिया भर में डिज्नी पार्कों के लिए सभी लाइव मनोरंजन शो और साथ ही पांच सुपर बाउल हाफटाइम शो का निर्माण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें