फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vin Diesel: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की अगली फिल्म पर मिला अपडेट, 'फास्ट फॉरएवर' पर क्या बोले विन डीजल?

Mon, 03 Aug 2026 01:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Vin Diesel Shared Update On Fast Forever: विन डीजल की आगामी फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी नई जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विन डीजल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विन डीजल की 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की संभावित आखिरी फिल्म अगले साल रिलीज होगी। विन ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी फैंस के साथ साझा की। जानिए विन ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?

विज्ञापन


'दशकों बाद पढ़ी इतनी बेहतरीन स्क्रिप्ट' 
विन डीजल ने एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी माइक लेस्ली की 'फास्ट फॉरएवर' की स्क्रिप्ट पढ़ी। यह बीते कई दशकों में सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है, जो मैंने पढ़ी है। मैं अभी तक भावुक हूं।’
यकीनन, विन ने ऐसा कहकर दर्शकों को फिल्म के और बेहतरीन होने की हिंट दे दी है। रिपोर्ट्स के मुतबिक विन ने पिछले महीने ही फैंस से कहा था कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स धमाकेदार होने वाला है।

विज्ञापन

विन डीजल - फोटो : सोशल मीडिया

'आप भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे'
वीडियो में विन ने आगे कहा, ‘आपको अंदाजा भी नहीं है। जब 17 मार्च 2028 को यह फिल्म रिलीज होगी तब आप भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे कि आपने यह फिल्म सिनेमाघरों में देख ली है।’ इससे पहले भी एक कार्यक्रम में विन ने बताया था कि वह और उनकी टीम पिछले साढ़े तीन साल से इस शानदार क्लाइमैक्स के लिए मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन

विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम -@vindiesel

कई साल से चल रहा है प्रोजेक्ट  
फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' 17 मार्च 2028 को रिलीज होगी। खबरें हैं कि मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं। अब तक इस फ्रैंचाइज ने रियो डी जिनेरियो, टोक्यो, लंदन, हवाना और अबू धाबी जैसे शहरों मे शूटिंग की है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 25 साल पहले हुई थी। 
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें