'आप भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे'
वीडियो में विन ने आगे कहा, ‘आपको अंदाजा भी नहीं है। जब 17 मार्च 2028 को यह फिल्म रिलीज होगी तब आप भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे कि आपने यह फिल्म सिनेमाघरों में देख ली है।’ इससे पहले भी एक कार्यक्रम में विन ने बताया था कि वह और उनकी टीम पिछले साढ़े तीन साल से इस शानदार क्लाइमैक्स के लिए मेहनत कर रहे हैं।
कई साल से चल रहा है प्रोजेक्ट
फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' 17 मार्च 2028 को रिलीज होगी। खबरें हैं कि मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं। अब तक इस फ्रैंचाइज ने रियो डी जिनेरियो, टोक्यो, लंदन, हवाना और अबू धाबी जैसे शहरों मे शूटिंग की है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 25 साल पहले हुई थी।