फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betty White: 'टीवी की पहली महिला' बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन, शानदार व्यक्तित्व के लिए रहीं मशहूर

Sat, 01 Jan 2022 08:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिग्गज टेलीविजन स्टार बेट्टी व्हाइट का निधन हो गया है।
  • वह 99 वर्ष की थीं। बेट्टी व्हाइट 17 दिन बाद अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं।
  • बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
बेट्टी व्हाइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज टेलीविजन स्टार बेट्टी व्हाइट का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष की थीं और गोल्डन गर्ल्स जैसे शो में अभिनय करने और शानदार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। वाशिंगटन पोस्ट ने व्हाइट की मौत की सूचना दी है। उन्होंने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी।

विज्ञापन


50 दशक तक किया मनोरंजन
बेट्टी व्हाइट 17 दिन बाद अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं। उनके मजाकिया अंदाज ने आधी सदी से भी अधिक समय तक लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने 2011 में "सैटरडे नाइट लाइव" की मेजबानी भी की। व्हाइट को द मैरी टायलर मूर शो में उनके चरित्र के लिए दो बार एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मैं उन्हें याद रखूंगा- बेट्टी के प्रवक्ता
उनके प्रवक्ता ने पीपल मैगजीन को दिए एक बयान में बताया कि वह कुछ दिनों में ही 100 वर्ष की होने वालीं थी, मुझे लगा कि वह हमेशा हमारे बीच में रहेंगी। मैं उनको हमेशा याद रखूंगा और सिर्फ मैं ही नहीं उनको उनके जानवर भी बहुत याद रखेंगे जिनसे वह बहुत प्यार करती थीं।
विज्ञापन


बेट्टी व्हाइट के नाम 115 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं और ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’, लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड, के अलावा भी कई सारे शो का हिस्सा रहीं थीं। बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें