फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मशहूर टॉक शो होस्ट लैरी किंग, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 03 Jan 2021 09:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लैरी किंग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

मशहूर टॉक शो होस्ट लैरी किंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। वह 87 साल के हैं।  सीएनएन के पूर्व साक्षात्कारकर्ता के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह एक सप्ताह से अधिक समय से सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में हैं।

विज्ञापन


उधर लैरी किंग के प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक रूप से उनके अस्पताल में भर्ती होने पर कोई टिप्पणी नहीं की है, और उनकी वर्तमान हालत के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।


एक सूत्र ने सीएनएन को बताया, ‘‘लैरी पिछले कुछ वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़े हैं और वह इससे भी जोरदार तरीके से लड़ रहे हैं।”

लैरी किंग अमेरिका के सबसे प्रमुख इंटरव्यूवर में से एक हैं। उन्होंने कई राष्ट्रपतियों का इंटरव्यू लिया है। इसके अलावा वे दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों का भी साक्षात्कार ले चुके हैं। लैरी किंग को उनके काम के लिए पीबॉडी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


किंग के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर कैलिफोर्निया में आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में कोविड-19 रोगियों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें