फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: दिग्गज अभिनता बो हॉपकिंस का निधन, इन फिल्मों में किया है शानदार काम

Sun, 29 May 2022 10:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बो हॉपकिंस का निधन हो गया है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
1 of 1
bo hopkins - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता बो हॉपकिंस ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वह 80 साल के थे और उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लेकिन फैंस उन्हें कॉमेडी फिल्म 'अमेरिकन ग्राफिटी' के लिए याद करते हैं, जो साल 1979 में रिलीज हुई थी और आज भी फैंस इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

बो हॉपकिंस के निधन की जानकारी अभिनेता की ऑफिशियल साइट के जरिए दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें लिखा है, 'दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि बो का निधन हो गया है। बो को दुनिया भर के अपने प्रशंसकों को सुनना पसंद था। हालांकि, वह पिछले कुछ साल में हर ईमेल का जवाब नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने आप में से प्रत्येक से सुनने की सराहना की। 

दिग्गज अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में रिलीज हुई फीचर फिल्म 'द वाइल्ड बंच' से की थी। इस फिल्म में उनका किरदार 'क्रेजी ली' का था। इसके बाद वह 'द गेटअवे' में नजर आए। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। यह फिल्म 1972 में रिलीज हुई थी। बो हॉपकिंग्स 'व्हाइट लाइटनिंग', 'द मैन हू लव्ड कैट डांसिंग', 'मिडनाइट एक्सप्रेस' में नजर आए थे। कम ही लोग जानते हैं कि सिनेमा जगत में कदम रखने से पहले बो ने महज 16 साल की उम्र में यूएस आर्मी में सेवा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें