यूजर्स को कैसा लगा ट्रेलर?
एक यूजर ने लिखा, 'अगर आप कहते हैं कि एवेंजर्स- डूम्सडे के ट्रेलर को देखकर आपको कुछ महसूस नहीं हुआ, तो आप झूठ बोल रहे हैं या नफरत कर रहे हैं।'
एक और यूजर ने लिखा, 'एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर के बारे में हर कोई जो चाहे कह सकता है, मुझे सच में बहुत मजा आया और यह 16 तारीख को थिएटर में सबसे पहले आएगा।'
यूजर्स ने की कलाकारों की तारीफ
एक यूजर को फिल्म में कलाकारों का अभिनय अच्छा लगा है। उन्होंने लिखा, ''एवेंजर्स डूम्सडे' के फाइनल ट्रेलर के हर सीन में जेम्स मार्सडेन छाए रहे। आखिरकार उन्हें वह लीड रोल मिल ही गया, जिसके वे हमेशा से हकदार थे'
एक और यूजर ने लिखा, ''एवेंजर्स डूम्सडे' के लिए मेरी बस इतनी ही चाहत है कि जॉन वॉकर, खूब सारे बटन दबाएं।'
एक और यूजर को फिल्म के एक कलाकार की अदाकारी पसंद आई है। उन्होंने एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'एवेंजर्स डूम्सडे में यह थोर हैं।'
यूजर ने आलोचकों को दिया जवाब
फिल्म के ट्रेलर की आलोचना करने वालों को एक यूजर ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा 'ट्विटर पर लोग बहुत कोशिश कर रहे हैं कि वे सबसे अलग दिखें और कहें कि उन्हें 'एवेंजर्स डूम्सडे' में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह बस अलग दिखने का दिखावा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 3 बिलियन की कमाई करेगी।'
यूजर ने आयरन मैन को याद किया
एक यूजर ने ट्रेलर में आयरन मैन के ना होने पर कहा, 'इन सबमें एक एंट्री की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह है आयरन मैन'
यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर
एक यूजर को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है। उन्होंने लिखा, 'डीसी के 'मैन ऑफ टुमॉरो' फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की बुरी तरह से खिल्ली उड़ाई जाएगी।'