फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण में फंसे अमेरिकी गायक को 70 लाख रुपये का बांड भरने पर मिल पाई जमानत

Wed, 27 Feb 2019 09:16 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
R Kelly
विज्ञापन
अमेरिकी गायक आर केली को तीन नाबालिगों सहित 4 महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों के बाद 100,000 डॉलर करीब 70 लाख रुपये के बांड पर रिहा किया गया है। 52 वर्षीय सिंगर को सोमवार दोपहर को शिकागो की जेल से रिहा किया गया। 
विज्ञापन


दरअसल केली सोमवार को शिकागो की एक अदालत में सुनवाई के लिए उपस्थित हुए थे। फिलहाल सबूतों के अभाव में कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं पाया। जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। इससे पहले आर केली ने शिकागो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था और सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार केली पर 1998 और 2010 के बीच तीन किशोरियों समेत चार महिलाओं के यौन शोषण करने का आरोप लगा था। केली ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि सभी महिलाएं ‘‘झूठ’’ बोल रही है।
विज्ञापन


केली पर लगे आरोपों के बाद मशहूर अमेरिकी सिंगर लेडी गागा ने भी केली के साथ काम करने से मना कर दिया था। लेडी गाना ने ट्विटर के जरिए पीड़ित महिला को को सपोर्ट करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें