फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी गायिका कैटी पेरी ने दिया बेटी को जन्म, नाम का भी किया खुलासा

Fri, 28 Aug 2020 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केटी पैरी - फोटो : instagram/KatyPerry
विज्ञापन
मशहूर अमेरिकी गायिका कैटी पेरी के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केटी और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम माता-पिता बन गए हैं। गायिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन


कैटी पेरी ने अपनी इस नवजात बेटी के भी नाम का खुलासा कर दिया है। दोनों ने मिलकर इस बच्ची का नाम डेजी डव ब्लूम रखा है। केटी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात खुलासा किया और अपनी खुशी जाहिर की।

केटी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें केटी, ब्लू और डेजी का हाथ नजर आ रहा है। केटी की इस तस्वीर पर हजारों लोग कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


केटी ने अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा, 'दुनिया में स्वागत है डेजी डव ब्लूम। तुम्हारा स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है। तुम्हारे स्वस्थ और सुरक्षित आगमन से हम काफी खुश हैं। हमें पता है कि हम काफी खुशनसीब हैं क्योंकि हर किसी को हमारी तरह इतने शांतिपूर्ण तरीके से बच्चे को जन्म देने की खुशी नहीं मिलती।'

केटी ने आगे लिखा है, 'विश्व के अधिकांश श्रमिक समुदाय अभी भी स्वास्थ्य देखभाल की कमी का सामना कर रहे हैं और हर ग्यारह सेकेंड में एक गर्भवती महिला या नवजात शिशु की मृत्यु हो जाती है। ऐसा सब कुछ साधनों की कमी के चलते हो रहा है। कोविड-19 के बाद से अधिक नवजातों की जान जोखिम में है क्योंकि पानी, साबुन, टीकों और दवाओं की पहुंच में कमी है जो बीमारियों को रोकती हैं। एक बच्चे के माता-पिता के रूप में, यह हमारे दिल को तोड़ देता है।'

केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 108.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें