फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्ममेकर का US प्रेसीडेंट ट्रंप पर हमला, किसी दिन ये बंदा हम सबको मरवाएगा!

Fri, 18 Aug 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
माइकल मूरे - फोटो : geo tv
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर माइकल मूरे ने टीवी चैनल पर मजाकिया लहजे कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप नाम का व्यक्ति हम सभी को मरवा देगा। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के हाथ में न्यूक्लियर वेपन्स की चाबियां हैं। ये एक सूटकेश में होता है, जो सिर्फ वही खोल सकता है। ऐसे में इस व्यक्ति के पास हम सबको मरवाने की पूरी ताकत है।
विज्ञापन

 
मूरे ने ‘द टर्म्स ऑफ माय सरेंडर’ नाम के पॉलिटिकल सटायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर हमला बोला। मूरे ने कहा कि ये बंदा हम सबको मरवाएगा। कोई इसे रोकने वाला नहीं है। ट्रंप के पास न्यूक्लियर कोड हैं।

मूरे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि पेंटागन में कोई हमारी रक्षा करेगा। चाहे उस ब्रीफकेस में न्यूक्लियर वेपंस के कोड हों या गर्लफ्रेंड का फोन नंबर। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उस ब्रीफकेस में गलत नंबर हों। हम बेहद नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। मूरे उदारवादी विचारधारा के माने जाते हैं और ट्रंप की नीतियों के कड़े विरोधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
माइकल मूरे साल 2003 में ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें