फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' का एपिसोड इंटरनेट पर हुआ लीक

Sat, 05 Aug 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का सातवां सीजन इस वक्त टीवी चैनल एचबीओ पर प्रसारित हो रहा है। इस शो का एक एपिसोड इंटरनेट पर लीक हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि चैनल का कहना है कि ये डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तरफ से लीक हुआ है और इसमें चैनल का कोई रोल नहीं है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर स्टार इंडिया है। इसके स्पोक्सपर्सन ने द वर्ज वेबसाइट को बताया, 'शो का चौथा एपिसोड लीक हो गया है। हमने इसके लिए फोरेंसिक इंवेस्टिगेशन टीम को जानकारी दे दी है और इस पर जांच जारी है। ये मुद्दा काफी गंभीर है और हम इसके लिए उपयुक्त कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।'

इससे कुछ दिन पहले ही हैकर्स ने एचबीओ चैनल की साइट हैक की थी। इस हैकिंग में तकरीबन 1.5 टीबी का डेटा चुराया गया था। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है। इसके हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का ये सातवां सीजन शो का सेकेंड लास्ट सीजन है। शो के सिर्फ 13 एपिसोड ही बचे हैं जिन्हें दो सीजन में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें