हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका बेल के पास इन दिनों कोई काम नहीं है। वह खुद को बेरोजगार कह रही हैं और खाली समय अपने कुत्ते के साथ बिता रही हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जेसिका ने कहा, "मैं दरअसल इस समय बेरोजगार हूं। मैं कुछ भी नहीं कर रही हूं। मैं आराम से अपने कुत्ते के साथ समय बिता रही हूं।"
30 वर्षीया अभिनेत्री जस्टिन टिम्बरलेक से शादी की घोषणा कर चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने शादी की कोई तैयारी नहीं की है।